BIG NEWS: बांग्लादेश में चुनाव से पहले एक और हिंदू कारोबारी की हत्या; दुकान में घुसकर मारा, नकदी भी लूटी

              ढाका: बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में सोमवार रात एक हिंदू कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात करीब 11 बजे हुई।मृतक की पहचान 62 वर्षीय सुसैन चंद्र सरकार के रूप में हुई है। वह चावल का कारोबार करते थे।

              स्थानीय थाना प्रभारी मोहम्मद फिरोज हुसैन के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने दुकान के अंदर सुसैन सरकार पर धारदार हथियार से हमला किया। उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावर हत्या के बाद शव को दुकान के अंदर ही छोड़ गए और शटर बंद कर मौके से फरार हो गए।

              पुलिस के अनुसार, देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें तलाशते हुए दुकान पहुंचे। शटर खोलने पर सुसैन सरकार खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

              मृतक के बेटे सुजन सरकार ने बताया कि उनका परिवार दशकों से चावल का कारोबार कर रहा था और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा, “मेरे पिता की बेरहमी से हत्या की गई। हमलावर दुकान से कई सौ हजार टका भी लूट ले गए।”

              सुजन सरकार ने दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छापरटोली में सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन संपन्न

                              रात्रिकालीन रोशनी होगी बेहतर, ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित आवागमन...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

                              राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता...

                              रायपुर : दूरस्थ ग्राम रामपुर में शुरू हुई मजबूत मोबाइल नेटवर्क सुविधा

                              नए मोबाइल टॉवर से शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories