गुजरात: दुबई से अहमदाबाद पहुंचे पैसेंजर के पास से 96 लाख का गोल्ड जब्त, अंडरवियर में छुपाकर कर रहा था तस्करी, कस्टम विभाग ने पकड़ा

              अहमदाबाद: कस्टम विभाग ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुबई के एक शख्स को 96 लाख रुपए के सोने के साथ पकड़ा है। इस शख्स ने अपने अंडरवियर में 45 लाख का सोना छिपा रखा था।

              जांच के दौरान व्यक्ति के पास से 24 कैरेट शुद्धता की दो पूरी सोने की छड़ें और एक कटी हुई छड़ भी मिली। ये छड़े उनकी अपनी जेब में रखे पर्स में छिपा रखी थीं।

              जब्त किए गए 325 ग्राम सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 52 लाख रुपए आंकी गई है। शख्स की संदिग्ध हरकतों के आधार पर कस्टम विभाग ने इस अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया।

              अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है कि यह सोना किसे पहुंचाना था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

              अंडरवियर में छिपाकर लाए सोने की दो तस्वीरें…

              मुंह में 109 ग्राम सोना छिपाकर लाया था पैसेंजर

              करीब 8 दिन पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक पैसेंजर को 108.07 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था। बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंचे इस पैसेंजर ने अपने मुंह में काले टेप में लिपटे चार कैप्सूल आकार में सोने के बिस्किट छिपा रखे थे। इसकी मार्केट वैल्यू लगभग 17.19 लाख रुपए आंकी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प

                              यूएवी ड्रोन सर्वेक्षण कार्य का हुआ शुभारंभजिला प्रशासन बालोद...

                              Related Articles

                              Popular Categories