थाईलैंड: 18 साल के युवक ने स्कूल में फायरिंग की, 2 लोग गंभीर घायल, बहन को सजा दिए जाने से नाराज था आरोपी; गिरफ्तार

        बैंकॉक: थाईलैंड के हाट याई में बुधवार शाम एक 18 साल के युवक ने स्कूल में फायरिंग कर दी। हमले में स्कूल डायरेक्टर और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपी ने बाद में एक महिला स्टाफ को बंधक बना लिया। युवक अपनी बहन को सजा दिए जाने से नाराज था।

        थाई एनक्वायरर की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शाम करीब 4:45 बजे हाट याई के प्रथन खिरिवाट स्कूल में हुई। शुरुआती रिपोर्ट्स में कई लोगों के घायल होने की बात कही गई थी, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कुल घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

        पुलिस ने आरोपी की पहचान 18 वर्षीय खेम के रूप में की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि आरोपी युवक अपनी मां को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

        इसी सूचना पर पुलिस जब घर पहुंची, तो आरोपी ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी से M4 राइफल छीन ली और पास के स्कूल परिसर की ओर भाग गया। वहां उसने फायरिंग शुरू कर दी।

        पुलिस अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और बंधक बनाए गए सभी लोगों को मुक्त कर दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने की ‘कैफे पण्डुम’ की सराहना

                पुनर्वासित युवाओं की पहल बनी स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव...

                Related Articles

                Popular Categories