नई दिल्ली: युवती ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगाई, कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने सड़क पर गत्ते लगाकर बचाया; युवक के साथ कमरे में ठहरी थी

          नई दिल्ली: दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में 20 साल की एक युवती ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। युवती के बिल्डिंग के कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

          वीडियो में दिखा कि नीचे खड़े लोगों ने सड़क पर गत्ते बिछा दिए थे। युवती उसपर गिरी। हालांकि, वह गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, युवती दिल्ली की रहने वाली है।

          वह एक युवक के साथ 60 फीट स्थित एक होटल में ठहरी थी। युवक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। होटल के कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवती गुस्से में खिड़की से बाहर कूद गई।

          कुछ देर बाद खिड़की से वो नीचे छलांग लगा देती है।

          वीडियो में युवती होटल की खिड़की पर बैठी हुई है, कुछ देर बाद खिड़की से वो नीचे छलांग लगा देती है।

          होटल के नीचे मौजूद लोगों ने लड़की को खिड़की में बैठे देख लिया था। इसलिए सड़क पर गत्ते लगा दिए।

          होटल के नीचे मौजूद लोगों ने लड़की को खिड़की में बैठे देख लिया था। इसलिए सड़क पर गत्ते लगा दिए।

          लोगों ने लड़की को खिड़की पर बैठे देखा था

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती खिड़की पर बैठी दिखाई दे रही थी। उसे देखकर नीचे सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानदारों ने युवती के कूदने की आशंका को देखते हुए नीचे सामान के गत्ते रख दिए थे। नीचे गिरने पर मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।



                    Hot this week

                    रायपुर : राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

                    रायपुर (BCC NEWS 24): उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन...

                    रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता

                    रायपुर (BCC NEWS 24): वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन,...

                    Related Articles

                    Popular Categories