BIG NEWS: जर्मनी में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सुरक्षा अधिकारी ने रोका, आईडी कार्ड दिखाने को कहा

        बर्लिन: जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर को एंट्री के दौरान सुरक्षा अधिकारी ने रोककर अपना आईडी कार्ड सही ढंग से दिखाने को कहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

        असीम मुनीर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। एंट्री गेट पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने देखा कि उनका नाम ठीक से नहीं दिख रहा है।

        वायरल वीडियो में अधिकारी अपने बैज की ओर इशारा करते हुए मुनीर से कहते हैं, ‘आप अपना आईडी सामने की ओर कर लें।’ वीडियो में किसी तरह की तीखी बहस या टकराव नजर नहीं आता।

        इसी दौरान जर्मनी स्थित सिंधी राजनीतिक संगठन जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा उठाया और फील्ड मार्शल की उपस्थिति पर आपत्ति जताई।

        म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस को वैश्विक सुरक्षा और कूटनीतिक संवाद का अहम मंच माना जाता है, जहां हर साल दुनिया भर के नेता और सैन्य अधिकारी जुटते हैं। सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल वाले इस आयोजन में यह घटना इस बात का उदाहरण बनी कि नियम सभी प्रतिभागियों पर समान रूप से लागू होते हैं।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से गढ़ा ‘मेरे सपनों का भारत’

                भाषण, चित्रकला, वाद-विवाद, मेंहदी और कबड्डी के साथ हुआ न्योता...

                Related Articles

                Popular Categories