रायपुर : केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड-कोटा अंतर्गत केंदा व्यपवर्तन योजना की नहरों सुदृढ़ीकरण एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 22 लाख  73 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर योजना का रूपांकित सिचंाई क्षेत्र 1093 हेक्टेयर में 663 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

              विकासखण्ड-कोटा के अंतर्गत सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के मुख्य नहर के जीर्णोद्धार एवं माईनर नहरों में सीमंेट कांक्रीट लाईनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 92 लाख 48 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 1214 हेक्टेयर में 836 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। सिंचाई सुविधा के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 


                              Hot this week

                              BIG NEWS: ट्रम्प की बेटी भारत दौरे पर, पति के साथ अक्षरधाम और ताजमहल पहुंचीं

                              नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी...

                              रायपुर : जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

                              ग्राम हरिहरपुर में जनता से सीधा संवाद, त्वरित निराकरण...

                              रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना बनी बिजली बचत की नई ताकत

                              जशपुर के प्रभाष कुमार जैन को हर माह हजारों...

                              Related Articles

                              Popular Categories