Tuesday, February 17, 2026

              अमेरिका: हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी, 2 की मौत, शूटर ने खुद को भी गोली मारी

              वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के रोड आइलैंड में सोमवार दोपहर हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर हालत में हैं।

              घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने इसे ‘टारगेटेड इवेंट’ बताया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि मकसद अब तक साफ नहीं है।

              पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों टीमें सीनियर नाइट मना रही थीं, तभी गोलीबारी शुरू हुई। मैदान में दो टीमें आमने-सामने थीं। इन टीमों में आसपास के कई स्कूलों के खिलाड़ी शामिल थे।

              मौके पर अफरातफरी मच गई। मेयर डोनाल्ड आर. ग्रेबिएन ने इसे बेहद डरावना अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ‘ये हाई स्कूल के बच्चे थे, परिवार उनके साथ मैच देख रहे थे। एक खुशी का माहौल अचानक डर और दहशत में बदल गया।’

              घटना की 6 तस्वीरें…

              सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि दाईं तरफ से गोलीबारी होती है, लोग घबरा जाते हैं।

              सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि दाईं तरफ से गोलीबारी होती है, लोग घबरा जाते हैं।

              गोलीबारी के बाद लोग और प्लेयर्स भागते नजर आते हैं।

              गोलीबारी के बाद लोग और प्लेयर्स भागते नजर आते हैं।

              फुटेज में दिखता है कि लोग बाउंड्री फांदकर भाग रहे हैं।

              फुटेज में दिखता है कि लोग बाउंड्री फांदकर भाग रहे हैं।

              थोड़ी ही देर में पूरा स्टेडियम खाली हो जाता है।

              थोड़ी ही देर में पूरा स्टेडियम खाली हो जाता है।

              घटना के बाद हॉकी रिंग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस देखी गई।

              घटना के बाद हॉकी रिंग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस देखी गई।

              गोलीबारी के बाद हॉकी रिंग के बाहर कड़ी सुरक्षा देखी गई।

              गोलीबारी के बाद हॉकी रिंग के बाहर कड़ी सुरक्षा देखी गई।

              गोलीबारी होते ही मैच छोड़ भागी टीमें

              मैच की लाइव स्ट्रीम में दिखा कि जैसे ही एक टीम डिफेंस से निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। खिलाड़ी बेंच के पीछे छिपने लगे। रेफरी ने तुरंत सीटी बजाकर मैच रोका और बर्फ से बाहर चले गए।

              कुछ ही सेकंड में दोनों टीमें रिंग छोड़कर बोर्ड के ऊपर से कूदते हुए दूसरी तरफ के एग्जिट की ओर भागीं। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार शाम तक एरिना के आसपास सड़कों पर पुलिस की गश्त जारी थी।

              स्कूलों ने कहा- सभी छात्र सुरक्षित

              कोवेंट्री पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट के सुपरिंटेंडेंट डॉन कोवार्ट ने बयान जारी कर कहा कि उनकी हॉकी टीम के सभी छात्र सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कोवेंट्री पुलिस का एक अधिकारी छात्रों के साथ मौके पर मौजूद है।

              नॉर्थ स्मिथफील्ड हाई स्कूल के प्रिंसिपल डैन गेराग्टी ने भी बयान में कहा कि उनके सभी छात्र, खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “यह खबर दिल तोड़ने वाली है। हमारा समुदाय इससे हिल गया है।”

              पुलिस प्रमुख ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्कूलों के साथ मिलकर छात्रों को काउंसलिंग सेवा उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि इस घटना का असर बच्चों पर देर से भी सामने आ सकता है।

              दो महीने पहले भी हुआ था हमला

              यह घटना ऐसे समय हुई है, जब करीब दो महीने पहले ही रोड आइलैंड ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुए हमले से दहला था। उस हमले में दो छात्रों की मौत हुई थी और नौ लोग घायल हुए थे।

              जांच अधिकारियों के मुताबिक उस मामले में हमलावर ने न्यू हैम्पशायर के सालेम में एक स्टोरेज सुविधा के अंदर खुद को गोली मार ली थी। इससे पहले उसने एमआईटी के एक प्रोफेसर की भी हत्या की थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

                              4 हजार से अधिक व्यक्तियों को मिला पुनर्वास लाभरायपुर...

                              रायपुर : श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

                              विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 37 लाख...

                              रायपुर : श्रम विभाग द्वारा घर पहुच दिलाया जा रहा योजना का लाभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories