रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज ने की सौजन्य भेंट

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर  में निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरि जी महाराज के साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories