BIG NEWS: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के 22 साल के सिख पर नस्लीय हमला, नाक टूटी, कहा- इंडियन डॉग वापस जाओ

        कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में मेलबर्न के जिलोन्ग इलाके में 22 साल के सिख नर्स हरमनप्रीत सिंह पर नस्लीय हमला किया गया। इस हमले में उनकी नाक टूट गई। यह घटना मंगलवार रात को कोरियो इलाके के एक जिम में हुई।

        हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। उसी दौरान तीन लोगों ने उनसे बहस शुरू कर दी और उन्हें गालियां दीं। जब वह जिम से बाहर निकले तो वे तीनों बाहर उनका इंतजार कर रहे थे।

        उन्होंने हरमनप्रीत को इंडियन डॉग कहा और ‘जहां से आए हो, वहीं लौट जाओ’ जैसी बातें कहीं। इसके बाद एक युवक ने अचानक अपना सिर उनकी नाक पर मार दिया, जिससे उनकी नाक से काफी खून बहने लगा। हमला करने के बाद तीनों लोग वहां से भाग गए।

        आसपास के लोगों ने हरमनप्रीत को अस्पताल पहुंचाया। उन्हें सर्जरी करानी पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बात करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि वह इस घटना से अभी भी सदमे में हैं।

        उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी बातें नहीं सुनना चाहता, खासकर तब जब वह अपने काम से मतलब रख रहा हो। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें जिम वापस जाने में डर लग रहा है और वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

        यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए एंटी-इमिग्रेशन प्रदर्शनों के बाद से भारतीय समुदाय के खिलाफ नस्लीय हमलों की खबरें बढ़ी हैं। इसी महीने भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई लोगों के कई कारोबार भी चोरों के निशाने पर रहे।



                Hot this week

                Raipur : बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल...

                ​रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज

                बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा​रायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories