अभ्यर्थी 05 मार्च तक कर सकते है दावा आपत्ति
कोरबा (BCC NEWS 24): एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा अन्तर्गत के आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा क्र. 01(धवईपुर), खोडरी क्र. 02 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र ढपढप क्र. 01 में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केन्द्र केसला, रलिया क्र. 03, रलिया क्र.02, ज्योतिषनगर (भिलाई बाजार), तेलसरा क्र. 03, हुंकरा, सोनपुरी एवं नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड क्र. 10 एवं 11 के आंगनबाड़ी केन्द्र दुर्गाचौक में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाये गये थे। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा ने इस सम्बंध में बताया कि प्राप्त आवेदनों अनुसार प्रावधिक मूल्यांकन प्रत्रक जारी करते हुए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा में सूची चस्पा किया गया है। इस सम्बंध में अभ्यर्थियों से 24 फरवरी 2026 से 05 मार्च 2026 तक आवेदन मंगाया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि तक कार्यालयीन समय मे परियोजना कार्यालय कटघोरा में दावा आपत्ति जमा कर सकते है। निर्धारित समयावधि पष्चात दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

(Bureau Chief, Korba)



