Wednesday, February 18, 2026

              रायपुर : बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित

              श्रमिकों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आज जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।

              श्रमिकों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ

              इस अवसर पर विधायक बेमेतरा श्री दिपेश साहू, नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, पार्षद सुश्री नीतू कोठारी, श्री राजेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति प्रेमलता पदमाकर, श्रम पदाधिकारी श्री शोएब काजी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में लगभग 400 श्रमिक उपस्थित हुए। अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा के द्वारा श्रमिको को योजनाओ के लाभ एवं उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद किया गया।

              कार्यक्रम के माध्यम से मिनीमाता महतारी जतन योजना के 239 हितग्राही, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के 18 हितग्राही, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 10 हितग्राही, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के 128 हितग्राही, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के 22 हितग्राही, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना के 8287 हितग्राही, कुल 8704 हितग्राहियों को राशि 2 करोड़ 60 लाख 82 हजार रूपए से लाभांवित किया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक

                              सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना व मध्यान्ह...

                              रायपुर : अब महतारी सदन का निर्माण करेंगी ग्राम पंचायतें

                              पंचायतों को सशक्त करने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा...

                              रायपुर : खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

                              चांपा के गुप्त गोदाम पर छापा, वन विभाग की...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories