रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन

          कच्चे मकान से पक्के घर तक का सपना हुआ साकार

          रायपुर (BCC NEWS 24): शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में रहने वाले श्री शिव शंकर का वर्षों पुराना पक्का मकान का सपना साकार हुआ है।

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दृढ़ संकल्प से पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में शिव शंकर को योजना अंतर्गत स्वीकृत आवास का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे उनका परिवार अब सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

          कठिन परिस्थितियों से मिली राहत

          श्री शिव शंकर ने बताया कि पहले उनका परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहा करता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण बच्चों सहित पूरे परिवार को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। सीमित आय और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते पक्का मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए आशा की किरण बनकर आई।

          हितग्राही शिव शंकर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के सहयोग से उन्हें पक्का घर मिला है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षा और स्थायित्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने बच्चों के साथ सुरक्षित वातावरण में सुख-चौन से रह रहे हैं और उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया है।

          समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

          प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सीधे लाभ मिल रहा है।



                    Hot this week

                    रायपुर : गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

                    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर से...

                    रायपुर : मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

                    प्रमुख विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिए आवश्यक निर्देशरायपुर...

                    रायपुर : विशेष लेख : नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर

                    छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी...

                    रायपुर : मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

                    डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून...

                    रायपुर : डिजिटल युग में धमतरी की नई पहल

                    5 और 6 सितंबर को आयोजित होगा ‘मॉनसून क्रिएटर्स...

                    Related Articles

                    Popular Categories