रायपुर : शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया पूर्ण

              5000 पदों पर शीघ्र जारी होगा नया विज्ञापन

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थान पर डी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।

              लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन नवा रायपुर के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस प्रक्रिया के साथ ही शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जाएगा। शासन द्वारा परीक्षा आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया गया है। विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई

                              दंतेवाड़ा में लिख रही हैं बदलाव की इबारतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories