टी-20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे ने लगातार दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दी, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, अब 26 फरवरी को भारत से मुकाबला

        Sports Desk: जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दी है। उसने गुरुवार के दूसरे मैच में 2014 की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। टीम ने 13 फरवरी को 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया था। टीम अब 26 फरवरी को सुपर-8 में भारतीय टीम से खेलेगी। जिम्बाब्वे ICC रैंकिंग में 11वें नंबर पर है।

        179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनर ब्रायन बेनेट ने महीश तीक्षणा की बॉल पर चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 48 बॉल पर नाबाद 63 रन बनाए। बेनेट ने 8 चौके लगाए। उनके अलावा, कप्तान सिकंदर रजा ने 45 और तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रन का योगदान दिया। दशुन हेमंथा ने 2 विकेट झटके।

        टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर पथुम निसांका ने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। जबकि पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट रायन बर्ल के खाते में आया।

        निसांका की फिफ्टी काम न आई

        श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। इस पारी में 8 चौके शामिल रहे। लेकिन, निसांका की पारी के बावजूद उनकी टीम हार गई।

        दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

        श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका।

        जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर,ब्लेसिंग मुजरबानी।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से गढ़ा ‘मेरे सपनों का भारत’

                भाषण, चित्रकला, वाद-विवाद, मेंहदी और कबड्डी के साथ हुआ न्योता...

                Related Articles

                Popular Categories