Saturday, February 21, 2026

              रायपुर : दुर्घटनाग्रस्त पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाएगा

              पीएम-राहत योजना का शुभारंभ 13 फरवरी 2026

              रायपुर (BCC NEWS 24): माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 13 फरवरी 2026 को PM-RAHAT (Road Accident Victim Hospitalization and Assured Treatment) योजना का शुभारंभ किया गया। पूर्व में यह योजना CTRAV के नाम से जानी जाती थी। योजना के अंतर्गत किसी भी श्रेणी की सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाएगा। Ministry of Road Transport & Highways के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली लगभग 50% मौतों को समय पर अस्पताल में भर्ती कराकर रोका जा सकता है। पीएम-राहत योजना का उद्देश्य ‘गोल्डन आवर’ के दौरान त्वरित और नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित करना है।

              योजना का क्रियान्वयन Ministry of Road Transport & Highways के eDAR प्लेटफॉर्म तथा National Health Authority के TMS 2.0 के एकीकृत डिजिटल तंत्र के माध्यम से किया जाएगा, जिससे दुर्घटना रिपोर्टिंग से लेकर क्लेम निपटान तक की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी। अस्पतालों को भुगतान मोटर व्हीकल एक्सीडेंट फंड (MVAF) के माध्यम से किया जाएगा तथा स्वीकृत दावों का भुगतान 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। यह योजना सुनिश्चित करती है कि किसी भी सड़क दुर्घटना पीड़ित को आर्थिक अभाव के कारण जीवनरक्षक उपचार से वंचित न होना पड़े।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल प्रभावित सुकमा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

                              आकांक्षा प्रोजेक्ट के तहत 35 युवा रोजगार हेतु चेन्नई...

                              रायपुर : शतक’ फिल्म राष्ट्रसेवा जीवंत दस्तावेज – लक्ष्मी राजवाड़े

                              महिला बाल विकास मंत्री ने प्रथम दिवस देखी फिल्म,...

                              रायपुर : स्व सहायता समूह और महतारी वंदन योजना बनी भरोसेमंद सहारा

                              आर्थिक सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories