BIG NEWS: रहमान सरकार का बड़ा फैसला, कहा- अमेरिका के साथ ट्रेड डील की समीक्षा करेंगे, इसी महीने यूनुस सरकार के समय जल्दबाजी में डील हुई थी

        ढाका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया है। इसके बाद बांग्लादेश बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

        बांग्लादेश के अखबार ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बांग्लादेश अमेरिका के साथ हुई अपनी ट्रेड डील की समीक्षा करेगा।

        बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने चुनाव से कुछ दिन पहले, 9 फरवरी को जल्दबाजी में अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौता किया था। इस डील के बाद बांग्लादेश पर लगने वाला टैरिफ 20 प्रतिशत से घटकर 19 प्रतिशत हो गया था।

        वाणिज्य मंत्रालय के WTO विंग की एडिशनल सेक्रेटरी खदीजा नाजनीन ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि पहले समझौते को पूरी तरह अंतिम रूप दिया जाएगा, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश और अमेरिका के बीच हुए इस समझौते में बाहर निकलने का भी एक प्रावधान रखा गया है।



                Hot this week

                रायपुर : कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री 

                श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में...

                Related Articles

                Popular Categories