ओडिशा: झारसुगुड़ा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, हादसे में बोलेरो सवार 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल

              ओडिशा: झारसुगुड़ा में पुलिस की बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं।

              हादसा रविवार सुबह 4 बजे झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास हुआ। पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे।

              टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण घायल पुलिसकर्मी उसी में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला था।

              पुलिस गाड़ी से टकराया ट्रेलर पलटा

              पुलिस गाड़ी से टकराया ट्रेलर पलटा

              ट्रेलर में गिट्टी भरी हुई थी।

              टक्कर के बाद पुलिस की बोलेरो गाड़ी

              टक्कर के बाद पुलिस की बोलेरो गाड़ी

              घायलों की भी हालत नाजुक

              पुलिस ने बताया है कि जिनकी मौत हुई है, उनमें सशस्त्र पुलिस बल रिजर्व (APR) कॉन्स्टेबल काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल SI निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड जवान भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं।

              घायलों में दुबराज मिरिग, आकाश नायक और राजीव भारसागर का नाम है। तीनों का झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

              झारसुगुड़ा एसपी गुंडाला राघवेंद्र के मुताबिक ट्रेलर ड्राइवर हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत...

                              रायपुर : बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

                              “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय...

                              Related Articles

                              Popular Categories