Tuesday, February 24, 2026

              रायपुर : महासमुंद में 09 बोरी गुटखा जब्त

              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई

              रायपुर (BCC NEWS 24): महासमुंद जिले में अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर नियंत्रण हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जांच-पड़ताल का अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने आज गंजपारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर महत्वपूर्ण कार्रवाई की।

              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई

              निरीक्षण के दौरान फर्म मेसर्स मनभावन एजेंसी एवं फर्म मेसर्स हरीश जनरल स्टोर, गंजपारा, महासमुंद की जांच की गई। मेसर्स मनभावन एजेंसी से 08 बोरी ‘पान पसंद’ (कुल 276 पैकेट) गुटखा जब्त किया गया, वहीं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर से 01 बोरी ‘पान पसंद’  गुटखा अभिगृहित किया गया। इस प्रकार कुल 09 बोरी सामग्री जब्त की गई।

              कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रोशनी राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई द्वारा विधिवत नमूना संकलित किया गया। अभिहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा ने बताया कि जब्त नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वस्थ बचपन की दिशा में वजन त्यौहार सशक्त पहल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बलरामपुर जिले में बच्चों के...

                              रायपुर : अवैध वनोपज परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई

                              साल एवं सागौन चिरान जब्तरायपुर (BCC NEWS 24): वन...

                              Related Articles

                              Popular Categories