BREAKING: प्रधानमंत्री मोदी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे, PM नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया, होटल में प्रवासी भारतीयों से मिले; थोड़ी देर में इजराइली संसद को संबोधित करेंगे

              तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे हैं। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पीएम का स्वागत किया गया।

              एयरपोर्ट पर ही PM मोदी और नेतन्याहू ने राजधानी तेल अवीव में प्राइवेट बातचीत भी की। इसके बाद वे होटल के लिए रवाना हुए। होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने PM मोदी का स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने परफोर्मेंस भी दी।

              अब से थोड़ी देर में मोदी इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। मोदी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे हैं। इससे पहले वे जुलाई 2017 में गए थे।

              मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े 8 फुटेज…

              नेतन्याहू ने हाथ जोड़कर पीएम मोदी को नमस्ते किया। साथ ही दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले भी लगाया।

              इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू (दाएं) ने एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत किया।

              इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू (दाएं) ने एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत किया।

              नेतन्याहू से प्राइवेट बातचीत के लिए रवाना हुए मोदी।

              नेतन्याहू से प्राइवेट बातचीत के लिए रवाना हुए मोदी।

              बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही नेत्नयाहू और मोदी ने की प्राइवेट बातचीत।

              बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही नेत्नयाहू और मोदी ने की प्राइवेट बातचीत।

              प्राइवेट बातचीत के बाद मोदी ने नेत्नयाहू और उनकी पत्नी सारा के साथ भी फोटो खिंचवाई।

              प्राइवेट बातचीत के बाद मोदी ने नेत्नयाहू और उनकी पत्नी सारा के साथ भी फोटो खिंचवाई।

              मोदी के स्वागत में मणिपुर की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे ने परफोर्मेंस दी।

              मोदी के स्वागत में मणिपुर की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे ने परफोर्मेंस दी।

              मोदी के होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक नृत्य किया।

              मोदी के होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक नृत्य किया।

              मोदी के स्वागत में इजराइल में तिरंगे लगाए गए हैं।

              मोदी के स्वागत में इजराइल में तिरंगे लगाए गए हैं।

              भारत-इजराइल में हथियारों की डील पर बातचीत संभव

              मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं।

              इजराइली अखबार, द जेरूसलम पोस्ट ने PM मोदी के दौरे पर उनके स्वागत के लिए एक खास फ्रंट पेज छापा। फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है। इसका दूसरा अर्थ शांति भी होता है।

              मोदी के स्वागत में यह फ्रंट पेज छापा गया। इसमें लिखा है- वेलकम मोदी। दो ऐतिहासिक देश एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।

              मोदी के स्वागत में यह फ्रंट पेज छापा गया। इसमें लिखा है- वेलकम मोदी। दो ऐतिहासिक देश एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

                              जिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण एवं...

                              रायपुर : आत्मनिर्भरता की नई उड़ान – अपनी शर्तों पर सफ़र

                              मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की...

                              रायपुर : घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              200 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई की सौगातरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories