BIG NEWS: ब्राजील में रिकॉर्ड मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन, बाढ़ से 25 की मौत, सैकड़ों बेघर

              ब्रासीलिया: ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिनास गेरैस में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार शाम शुरू हुई तेज बारिश के बाद सबसे ज्यादा तबाही जुइज दे फोरा और उबा शहर में हुई।

              अधिकारियों के अनुसार जुइज दे फोरा में 18 और उबा में 7 लोगों की जान गई। कई घर और इमारतें ढह गईं। दर्जनों लोग अब भी लापता हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

              राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने जुइज दे फोरा में ‘स्टेट ऑफ कैलैमिटी’ घोषित कर मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार की पूरी मदद का भरोसा दिया है।

              सिर्फ जुइज दे फोरा में करीब 440 लोग बेघर हो गए हैं। प्रशासन ने अस्थायी शेल्टर बनाए हैं और राहत सामग्री के लिए अपील की है। मेयर ने तीन दिन का शोक घोषित किया है।

              स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह फरवरी शहर के इतिहास की सबसे ज्यादा बारिश वाली रही है। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने मिनास गेरैस और रियो डी जेनेरियो समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले साल रियो ग्रांडे दो सुल में ऐसी ही आपदा में करीब 200 लोगों की मौत हुई थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

                              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

                              रायपुर : लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की होगी समीक्षा

                              30 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगरायपुर (BCC NEWS 24): विभिन्न...

                              Related Articles

                              Popular Categories