Friday, February 27, 2026

              KORBA : आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक

              कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इस क्रम में दिनांक 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जायेंगे। श्री संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों जिसमें 05 से 10 वर्ष से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता हेतु रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने तथा निराकरण किये जाने के प्रयोजनार्थ न्यायिक अधिकारियों की बैठक जिला न्यायालय परिसर के विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष से ली गई।

              इस बैठक में श्रीमती मधु तिवारी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, श्री हेमंत कुमार रात्रे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, श्री शीलू सिंह द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, श्री लोकेश पाटले, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु0 रंजू वैष्णव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, श्री सिद्धार्थ आनंद सोनी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कटघोरा, श्री सागर चंद्राकर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, श्री हेमंत राज धु्रव न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी करतला, कु0 सोआ मंसूर न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी पाली, विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              कोरबा में कल सजेगा ’कृषक उन्नति योजना’ का मंच, किसानों को मिलेगी सौगात

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’कृषक...

                              Related Articles

                              Popular Categories