Saturday, February 28, 2026

              BIG NEWS: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के साणंद में ₹22,516 करोड़ से बने सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, कहा- देश आज हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जा रहा

              साणंद (गुजरात): पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया।

              पीएम ने कहा कि 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा कम होती थी। पहले देश की पहचान सॉफ्टवेयर के रूप में थी, आज भारत हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जाने लगा है।

              उन्होंने कहा-

              जून 2023 में MOU साइन हुआ, सितंबर 2023 में काम शुरू हुआ और फरवरी 2026 में यहां प्रोडक्शन शुरू हो गया। इस सेक्टर को जानने वाले समझते हैं कि यह बहुत तेज रफ्तार है। साफ नीयत हो तो नीतियां भी साफ बनती हैं और फैसले जल्दी होते हैं।

              इस प्लांट में पहली बार मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल्स का कमर्शियल प्रोडक्शन और शिपमेंट शुरू होगा। यह केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का पहला प्रोजेक्ट है। यह प्लांट 22,516 करोड़ रुपए की लागत से बना है।

              पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमिकंडक्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया।

              पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमिकंडक्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया।

              पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें…

              • माइक्रोन की ये फेसिलिटी, आज का ये कार्यक्रम भारत और अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी का प्रमाण है। AI और चिप जैसे क्षेत्र में हमारी साझेदारी अहम है। दुनिया की दो बड़ी डेमोक्रेसी दुनिया के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
              • पिछली शताब्दी का रेग्युलेटर तेल था तो इस शताब्दी का रेग्युलेटर चिप होने वाली है। जब दुनिया कोविड से जूझ रही थी तब भारत ने सेमिकंडक्टर की घोषणा की थी। कोरोना के समय लगा सब बिखर रहा है, लेकिन जो बीज हमने बोया उसका फल आज मिल रहा है।
              • आज पूरी दुनिया के लिए एक ही मेसेज है, इंडिया इज रेडी, इंडिया इज रिलायबल। मेक इन इंडिया अब फुल स्विंग में आगे बढ़ रहा है। मैंने रतन टाट को मेसेज किया था, 1 रुपए का इन्वेस्टमेंट में देखिए एक गुजराती क्या कर सकता है।
              • मैं आप लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आप जो लाइफ चाहते हैं ये गुजरात है, ये वो भी बनाकर देगा, हम आपको कोई कमी नहीं होने देंगे। गुजरात ने नीतियां बनाई उसका फायदा जमीन पर दिख रहा है।

              कार्यक्रम की 6 तस्वीरें…

              कंपनी के मालिक ने पीएम मोदी को सम्मानित किया।

              कंपनी के मालिक ने पीएम मोदी को सम्मानित किया।

              प्रधानमंत्री को पुरस्कार भी दिया गया।

              प्रधानमंत्री को पुरस्कार भी दिया गया।

              पीएम मोदी ने फैक्ट्री में मौजूद लोगों से बात की।

              पीएम मोदी ने फैक्ट्री में मौजूद लोगों से बात की।

              पीएम मोदी ने फैक्ट्री के बारे में जानकारी ली।

              पीएम मोदी ने फैक्ट्री के बारे में जानकारी ली।

              पीएम मोदी को फैक्ट्री के बारे समझाते फैक्ट्री के अधिकारी।

              पीएम मोदी को फैक्ट्री के बारे समझाते फैक्ट्री के अधिकारी।

              पीएम मोदी ने फैक्ट्री में अधिकारियों से बात की।

              पीएम मोदी ने फैक्ट्री में अधिकारियों से बात की।

              एटीएमपी टेक्नोलॉजी पर आधारित है प्लांट

              यह प्लांट एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। प्लांट में सेमीकंडक्टर चिप्स को जोड़ा जाएगा, उनकी जांच की जाएगी, उन पर जरूरी मार्किंग और फिर पैकेजिंग की जाएगी। इससे देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को मजबूती मिलेगी और देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

              अब तक भारत माइक्रो चिप्स के मामले में आयात पर निर्भर रहा है। ऐसे में यह प्लांट देश में तकनीकी विकास, निवेश और रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। साथ ही, यह ‘मेक इन इंडिया’ और डिजिटल भारत जैसे अभियानों को भी गति देगा।

              यह प्लांट एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

              यह प्लांट एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

              अमेरिका की माइक्रोन कंपनी ने लगाया है प्लांट

              अमेरिकी माइक्रोचिप निर्माता कंपनी माइक्रोन कंपनी ने यह प्लांट लगाया है। इसके लिए अगस्त-2023 में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की मौजूदगी में MoU पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस MoU से पहले जुलाई-2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका गए थे और वहां माइक्रोन कंपनी ने गुजरात में प्लांट लगाने का ऐलान किया था।

              गुजरात में सेमीकंडक्टर के चार प्लांट

              केंद्र सरकार ने 2023 में साणंद में माइक्रोन के पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दी थी। इसके बाद, फरवरी 2024 में धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सेमीकंडक्टर संयंत्र साणंद में सीजी पावर के ऐसे ही प्लांट की मंजूरी दी थी।

              गुजरात का चौथा प्लांट भी साणंद ही जगह लेने वाला है। यह प्लांट कीन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 3300 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से स्थापित किया जाएगा।

              यह प्लांट 22,516 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है।

              यह प्लांट 22,516 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है।

              सेमीकंडक्टर पॉलिसी बनाने वाला गुजरात पहला राज्य

              गुजरात सरकार ने 2022 से 2027 तक के लिए सेमीकंडक्टर नीति बनाई है और यह नीति बनाने वाला भारत का पहला राज्य है। ‘गुजरात सेमीकंडक्टर नीति 2022-27’ के तहत सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को सब्सिडी और प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

              प्रोजेक्ट के लिए कुल 75 प्रतिशत सब्सिडी और जमीन खरीद पर जीरो स्टांप शुल्क की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही पहले 5 साल तक प्लांट को 12 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की दर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

                              14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापनरायपुर...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई

                              प्रोत्साहन राशि मिलने पर बसंती ने मुख्यमंत्री का जताया...

                              Related Articles

                              Popular Categories