BIG NEWS: भाजपा अध्यक्ष का दावा- पश्चिम बंगाल में 50 लाख घुसपैठिए वोटर लिस्ट से हटाए, ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा, इन्हें बाहर करने का समय आया

        कूच बिहार: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने दावा किया कि बंगाल में 50 लाख से ज्यादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद जारी वोटर लिस्ट से 63.66 लाख नाम हटाए गए हैं।

        नवीन ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, वे घुसपैठिए थे और वे असली नागरिकों के लिए बनी सरकारी नौकरियों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे। ये लोग न सिर्फ असली नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे थे, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा थे।

        घुसपैठियों के लिए हमारा संदेश है कि अब समय आ गया है कि उन्हें बंगाल की धरती से बाहर किया जाए। हमें न सिर्फ घुसपैठियों को हटाना है, बल्कि एक मजबूत सरकार भी बनानी है जो विकास ला सके

        भ्रष्ट टीएमसी सरकार सिर्फ घुसपैठियों के लिए काम करती है- नवीन

        • भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज दिलाकर उन्हें संरक्षण दिया। ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट में शामिल घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों का रुख किया, क्योंकि वे उनका वोट बैंक हैं। लेकिन जब महिलाओं का अपमान होता है, तो दीदी चुप रहती हैं।
        • राज्य को भ्रष्ट टीएमसी सरकार से मुक्त कराने की जरूरत है, जो सिर्फ घुसपैठियों के लिए काम करती है।
        • ममता दीदी, क्या आपने इसी सोनार बांग्ला का सपना दिखाया था, जहां सिर्फ भ्रष्टाचार हो, अराजकता हो और यहां के लोगों का शोषण हो। अब यहां का युवा बहुत परेशान हो चुका है।
        • इन सभी का हिसाब लेने के लिए ही यह परिवर्तन यात्रा निकल रही है।
        • जिस वंदे मातरम् के गान से पूरा देश आजाद हुआ, आज जब हम उसकी 150वीं जयंती मनाते हैं, तो टीएमसी के सांसद संसद में उसे रोकते हैं। जिस वंदे मातरम् ने पूरे देश को आजादी दिलाई, उसी वंदे मातरम् का टीएमसी के सांसद अपमान करते हैं।
        • ममता दीदी, वंदे मातरम् ने अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी, और अब वही वंदे मातरम् की गूंज बंगाल को आपकी अराजकता से आजाद करेगी और बंगाल को मुक्ति दिलाएगी।
        • आज की ये यात्रा जो 5,000​ किलोमीटर से अधिक की होगी और बंगाल के घर घर तक जाएगी। ​ जहां अब तक केवल वादे और अहंकार के शब्द पहुंचे थे, वहां भाजपा परिवर्तन की आवाज के साथ पहुंचने वाली है।


                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प से साकार हुआ मधु का सपना, पक्के आशियाने में विराजे गणेश

                प्रधानमंत्री आवास योजना से वर्षों पुराना सपना हुआ पूरारायपुर...

                रायपुर : कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में वित्त मंत्री ने कहाकृविकसित भारत...

                Related Articles

                Popular Categories