कोरबा: कुएं में गिरने से महिला की मौत, पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, बेटियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

        कोरबा: जिले के बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। गुरुवार शाम पानी निकालते समय 38 वर्षीय चंदा देवी साह का पैर फिसल गया और वह 30 फीट गहरे कुएं में गिर गईं।

        घटना के वक्त चंदा देवी की दो बेटियां मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने मां को कुएं में गिरते देख चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद रिश्तेदार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला।

        उन्हें तुरंत बालको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए।

        बालको थाने में पदस्थ एएसआई इमरान खान ने बताया कि घटना के समय महिला की दो बेटियां मौजूद थीं और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पति लकवाग्रस्त है और इलाज चल रहा है। महिला बालको चौक के पास मूंगफली बेचकर छह बेटियों का भरण-पोषण करती थी।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के संबंध में आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

                कोरबा (BCC NEWS 24): राज्य शासन के निर्देशानुसार 17...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : कभी घर का था इंतजार, अब मिला सपनों का आशियाना

                प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने सावित्री के परिवार को दी...

                Related Articles

                Popular Categories