कोरबा: 19 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, सुसाइड से पहले परिवार संग होली खेली, फिर कमरे में जा कर फंदे पर लटकी, पुलिस जांच जारी

            कोरबा: जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़ी बस्ती में 19 वर्षीय ललिता गभेल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना होली से एक दिन पहले की है। ललिता मानिकपुर स्थित एक निजी आयुष्मान हॉस्पिटल में कार्यरत थी।

            बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर लौटने के बाद उसने परिवार के साथ होली मनाई थी। अगले दिन वह कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतारा।

            परिजनों ने उसे जीवित समझकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

            ललिता गभेल अपने पिता जीवन गभेल की तीन संतानों में सबसे बड़ी थी। उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक निजी कॉलेज में दाखिला लिया था और साथ ही निजी अस्पताल में काम कर रही थी।

            इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories