KORBA : महतारी वंदन योजना बनी संबलः बूँदकुंवर को हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से मिल रहा सहारा

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाले एक हजार रुपये से उन्हें न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। पति के निधन के बाद बूँदकुंवर ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने जीवन की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाया। वह अपने बेटे और बहू के साथ सादगीपूर्ण जीवन जी रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कई बार चुनौती बन जाता था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना उनके लिए सहारा बनकर सामने आई है। बूँदकुंवर बताती हैं कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। कभी दवा लेने में, तो कभी घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि उनके लिए उपयोगी साबित होती है।

              वे कहती हैं, हर महीने मिलने वाली यह राशि मेरे लिए बहुत मददगार है। इससे मुझे अपनी जरूरतों के लिए किसी पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता। बूँदकुंवर के जीवन में सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर बनवाया है, जिससे अब उनके सिर पर सुरक्षित छत है। वहीं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके दैनिक जीवन में अतिरिक्त सहारा प्रदान कर रही है। आज बूँदकुंवर अपने बेटे-बहू के साथ गांव में संतोषपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही हैं। वह कहती हैं कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को वास्तविक लाभ मिल रहा है।


                              Hot this week

                              हरित कोरबा अभियान जारी,  सुनालिया पुल मोड़ से मल्टीलेवल पार्किंग तक किया गया वृक्षारोपण

                              निगम के स्थानीय पार्षदों, अधिकारी कर्मचारियों व अन्य नागरिकों...

                              KORBA : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की समस्याएं

                              समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देशकुल 123...

                              डीएमएफटी कोरबा के सहयोग से जिले में 22 नवीन उप- स्वास्थ्य केंद्र भवनों का होगा निर्माण

                              ग्रामीण एवं खनिज प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थय सुविधाएं होंगी...

                              KORBA : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अंतिम मौकाः 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा

                              प्राकृतिक आपदा से फसल सुरक्षा के लिए कृषि विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories