रायपुर : महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई सुमित्रा भगत

        सकारात्मक बदलाव से आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार

        रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। इसी योजना के अंतर्गत जिले के नगरपालिका बलरामपुर के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 05 की निवासी श्रीमती सुमित्रा भगत ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। शासन की इस योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

        श्रीमती सुमित्रा भगत को महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। इस राशि का उपयोग श्रीमती भगत ने केवल घरेलू खर्चों तक सीमित न रखते हुए उससे एक छोटी किराना दुकान शुरू की। इस दुकान के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से अतिरिक्त आय होने लगी है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अब वे घर की छोटी-छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं और बच्चों की आवश्यकताओं का भी बेहतर ढंग से ध्यान रख पा रही हैं।

        सुमित्रा भगत बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी है। इस योजना के कारण उन्हंव अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहुलियत हुई है और उनका परिवार पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में जीवन-यापन कर रहा है। वे बताती हैं कि इस पहल से अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिली है, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।



                Hot this week

                ​रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज

                बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा​रायपुर...

                रायपुर : उतरा बाई की जिंदगी में आया उजाला : पक्के घर से धुएं से मुक्ति और आर्थिक संबल तक का सफर

                प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया सुरक्षित आशियाना, उज्ज्वला से...

                Related Articles

                Popular Categories