BIG NEWS: ईरान के तेल भंडार पर हमले शुरू, इजराइल ने 30 फ्यूल टैंकों और तेल डिपो को निशाना बनाया; ट्रम्प बोले- ईरान लड़ने लायक नहीं बचेगा

              तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का नौवां दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान में तेल भंडार से जुड़े ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक, ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और कई तेल डिपो को निशाना बनाया गया है।

              वहीं, ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह हार मान ले। ट्रम्प ने कहा कि इसका मतलब है कि ईरान लड़ाई जारी रखने की स्थिति में न रहे और अंत में आत्मसमर्पण कर दे। उन्होंने कहा कि या तो ईरान खुद सरेंडर करे या उसकी सैन्य ताकत इतनी कमजोर कर दी जाए कि वह लड़ने के लायक ही न बचे।

              दूसरी ओर ईरानी सेना ने शनिवार को अमेरिका को धमकी दी है कि अगर उसके जहाज फारस खाड़ी में आए, तो उन्हें समुद्र में डुबो दिया जाएगा।

              ईरान का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही ऑयल टैंकरों को सुरक्षा लिए फारस की खाड़ी में जहाज भेज सकती है। ये टैंकर आमतौर पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हैं।

              जंग के बड़े अपडेट्स…

              • ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों को निशाना बनाया गया है।
              • इन‌ हमलों में 5,535 घरों और 1041 दुकानें को नुकसान पहुंचा।
              • 14 मेडिकल सेंटर्स और 65 स्कूलों पर भी हमला किया गया।
              • US-इजराइल और ईरान जंग में अब तक 1483 मौत हुई है।
              • रेड क्रिसेंट के 13 सेंटर भी हमलों का शिकार हुए।
              • जंग में अब तक इजराइल के 1765 लोग घायल हुए हैं।

              ट्रम्प बोले- ईरान अब दबंग नहीं, बल्कि लूजर बन गया

              अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के सामने झुक गया है। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी।

              ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा। उनके मुताबिक ऐसा अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों के दबाव की वजह से हुआ है।

              ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब मिडिल ईस्ट का दबंग नहीं, बल्कि ‘लूजर’ बन गया है। यह हालात तब तक रह सकते हैं जब तक ईरान सरेंडर न कर दे या पूरी तरह कमजोर न हो जाए।

              दरअसल ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में अपने पड़ोसी देशों पर हमले के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अब पड़ोसी देशों पर तब तक हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए।

              इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

              ट्रम्प कुवैत में मारे गए 6 अमेरिकियों सैनिक के शव वापसी समारोह में शामिल हुए। उनके साथ मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे।

              ट्रम्प कुवैत में मारे गए 6 अमेरिकियों सैनिक के शव वापसी समारोह में शामिल हुए। उनके साथ मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे।

              ईरान के इस्फहान शाहिद बेहेश्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 7 मार्च को धमाके के बाद की फुटेज।

              ईरान के इस्फहान शाहिद बेहेश्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 7 मार्च को धमाके के बाद की फुटेज।

              दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को ईरानी ड्रोन हमले का फुटेज।

              दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को ईरानी ड्रोन हमले का फुटेज।

              तेहरान में अमेरिकी-इजराइली हमले में मारी गई 2 साल की जैनब साहेबी के अंतिम संस्कार में एक आदमी शव हाथ में उठाकर रोते हुए।

              तेहरान में अमेरिकी-इजराइली हमले में मारी गई 2 साल की जैनब साहेबी के अंतिम संस्कार में एक आदमी शव हाथ में उठाकर रोते हुए।

              ब्रिटेन में ईरान जंग खत्म करने के लिए शनिवार को मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया।

              ब्रिटेन में ईरान जंग खत्म करने के लिए शनिवार को मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया।

              ब्रिटेन में इंटरनेशनल विमेंस डे मार्च के दौरान कुछ ईरानी महिलाओं ने अमेरिका के समर्थन में रैली निकाली।

              ब्रिटेन में इंटरनेशनल विमेंस डे मार्च के दौरान कुछ ईरानी महिलाओं ने अमेरिका के समर्थन में रैली निकाली।


                              Hot this week

                              रायपुर : समूह की चार स्वच्छता सखियों ने बदल दी ग्राम पंचायत की तस्वीर

                              ग्राम पंचायत बुड़ार में स्वच्छता की अलख जगाकर बनीं...

                              Related Articles

                              Popular Categories