BIG NEWS: ईरान ने UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर हमला बोला, जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम

              तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। ईरान ने बीते एक हफ्ते में सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाया है।

              मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में जॉर्डन के ‘मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस’ पर लगे THAAD का रडार सिस्टम तबाह हो गया है। एक THAAD सिस्टम की कीमत ₹22 हजार करोड़ तक होती है, जबकि THAAD के रडार सिस्टम की कीमत 2700 करोड़ रुपए (300 मिलियन डॉलर) तक होती है।

              यह रडार THAAD सिस्टम का अहम हिस्सा होता है और दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को पहचानने और ट्रैक करने का काम करता है। अमेरिका के पास सिर्फ 7-8 THAAD सिस्टम ही मौजूद हैं, इसलिए इसे बड़ा सैन्य नुकसान माना जा रहा है।

              जॉर्डन में अमेरिकी THAAD का राडर सिस्टम की ईरानी हमले के बाद की सैटेलाइट तस्वीर।

              जॉर्डन में अमेरिकी THAAD का राडर सिस्टम की ईरानी हमले के बाद की सैटेलाइट तस्वीर।

              ईरान का युद्धपोत भारत में रुका

              ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी।

              भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं।

              IRIS लावन हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था, जो 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए थे।

              इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए।

              इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

              • इजराइल को लगभग 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका।
              • ट्रम्प ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया।
              • US-इजराइल हमलों में ईरान में 1484 की मौत।
              • ईरान में 1300 हमले, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने।
              • ईरान में कई जगह पानी-बिजली की सप्लाई ठप।
              • दावा- ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह।
              • ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान।

              इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

              यमन के सना में, ईरान और लेबनान के साथ एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन के दौरान हूती कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इजराइल के झंडे जलाए।

              यमन के सना में, ईरान और लेबनान के साथ एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन के दौरान हूती कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इजराइल के झंडे जलाए।

              ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात जोरदार धमाका हुआ।

              ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात जोरदार धमाका हुआ।

              ईरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को धमाके के बाद कई फीट ऊंची आग की लपटें नजर आई।

              ईरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को धमाके के बाद कई फीट ऊंची आग की लपटें नजर आई।

              ईरान के साथ युद्ध के शुरुआती दिनों में मारे गए अमेरिकी सैन्य कर्मी।

              ईरान के साथ युद्ध के शुरुआती दिनों में मारे गए अमेरिकी सैन्य कर्मी।

              यमन के सना में, शुक्रवार को ईरान और लेबनान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हूती समर्थकों ने खामेनेई की याद में रैली निकाली। इस दौरान लोग खामेनेई की तस्वीरों वाले पोस्टर पकड़े हुए थे।

              यमन के सना में, शुक्रवार को ईरान और लेबनान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हूती समर्थकों ने खामेनेई की याद में रैली निकाली। इस दौरान लोग खामेनेई की तस्वीरों वाले पोस्टर पकड़े हुए थे।

              इजराइली हमले के बाद शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में कई विस्फोट हुए।

              इजराइली हमले के बाद शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में कई विस्फोट हुए।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी फरिदा बेगम के परिवार का सहारा

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायुपर : विशेष आलेख : बिहान योजना ने सगो तेता के जीवन में लाया नवा बिहान

                              आजीविकामूलक गतिविधियों से मिली फर्श से अर्श तक की...

                              Related Articles

                              Popular Categories