रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत मिल रही है। योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के ग्राम झरगांव निवासी श्रीमती प्यारी मांझी को भी महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। उनके खाते में प्रत्येक माह मिलने वाली सहायता राशि से वे अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है और घर की जिम्मेदारियों को निभाने में सुविधा हो रही है।

          श्रीमती प्यारी मांझी बताती हैं कि शासन की इस योजना से उन्हें नियमित रूप से 1000 रुपये प्राप्त हो रहे हैं, जिससे वे घर के छोटे-मोटे खर्चों के साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी मदद कर पाती हैं। इससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है और वे स्वयं को अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से जिले की पात्र महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में सहभागिता निभाते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories