रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा

          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह भी दिखा रही है। दुर्ग जिले के बघेरा गांव की रहने वाली कमलेश्वरी यादव इसकी एक मिसाल बनकर सामने आई हैं। कमलेश्वरी योजना से मिलने वाली राशि का सबसे ज्यादा उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने में कर रही हैं। उनका मानना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो आने वाली पीढ़ी को बेहतर अवसर और मजबूत आधार देता है। योजना से मिलने वाली नियमित आय से अब वे बच्चों की पढ़ाई, स्कूल फीस और जरूरी शैक्षणिक सामग्री का खर्च आसानी से उठा पा रही हैं। इससे परिवार पर आर्थिक दबाव भी कम हुआ है।

          कमलेश्वरी की पहल केवल अपने परिवार तक सीमित नहीं है। वे अपने क्षेत्र के स्व-सहायता समूह से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और समूह की अन्य महिलाओं को भी योजना से मिलने वाली राशि का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित करती हैं। वे बताती हैं कि समूह की महिलाएं मिलकर छोटी-छोटी बचत को कार्यशील पूंजी के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। इस राशि से समूह के विभिन्न कार्यों और स्थानीय स्तर पर छोटे व्यवसायों में निवेश किया जा रहा है। इससे समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और महिलाओं में उद्यमिता की भावना भी बढ़ी है। आज कमलेश्वरी यादव बघेरा गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। 



                    Hot this week

                    रायपुर : स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

                    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाईरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता

                    रायपुर (BCC NEWS 24): वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन,...

                    रायपुर : मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे

                    योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाएं- शाकम्भरी बोर्ड...

                    Related Articles

                    Popular Categories