रायपुर : महतारी वंदन योजना से सिलाई के हुनर को मिले पंख

              रायपुर (BCC NEWS 24): महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं और उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना से मिली सहायता ने कई महिलाओं के हुनर को नए पंख और नई उड़ान दी है, जिसकी बदौलत वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। रायगढ़ शहर के मोतीपारा वार्ड क्रमांक 40 की निवासी मालती देवांगन इसकी एक मिसाल हैं। मालती लंबे समय से सिलाई का काम करती थीं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उनका व्यवसाय आगे नहीं बढ़ पा रहा था। उनके पास केवल एक पुरानी सिलाई मशीन थी और उससे होने वाली आय परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं थी।

              महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता को मालती ने समझदारी से उपयोग किया। उन्होंने इस राशि को बचाकर अपने सिलाई व्यवसाय का विस्तार करने का निर्णय लिया और दो नई सिलाई मशीनें खरीदीं। मशीनों की संख्या बढ़ने से अब उनका काम पहले की तुलना में तेजी से होने लगा है। इससे उनकी आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज मालती देवांगन आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। साथ ही उनकी सफलता आसपास की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है। मालती का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मदिरा दुकान राजदीप इंटरप्राइजेस के प्रबंधक को नोटिस

                              प्रतिबंधित बीयर के विक्रय के मामले में आबकारी विभाग...

                              रायपुर : ई-रिक्शा संचालन से बनीं आत्मनिर्भर

                              महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसालरायपुर (BCC NEWS 24): धमतरी...

                              Related Articles

                              Popular Categories