KORBA : महतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

              योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान दृ सुखमत मंझवार

              घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार

              कोरबा (BCC NEWS 24): वनांचल क्षेत्र की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना ने जीवन में नए अवसर और आर्थिक सहारा प्रदान किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी और सीमित संसाधनों के कारण जीवन यापन कठिन था, लेकिन इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिला है। बोड़ानाला गांव की रहने वाली हितग्राही सुखमत मंझवार योजना से मिले लाभ के सम्बंध में बताती हैं कि पहले उनके परिवार की आमदनी अस्थिर थी और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल था। गांव की खेती जमीन डुबान में चली जाने के कारण खेती से जीवनयापन करने में कठिनाई होती थी हो। उनके पति मजदूरी करके रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते एवं परिवार की खर्चो को पुरा करते थे। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया। अब सुखमत अपने परिवार के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकती हैं और आर्थिक रूप से अपने परिवार को मजबूत बना रही हैं।

              इसी प्रकार  राजकुमारी मंझवार ने भी इस योजना से लाभ उठाया है। राजकुमारी बताती हैं कि अब उन्हें परिवार की दैनिक जरूरतों और घरेलू खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाया है। अब वह अपने परिवार के साथ-साथ अपने भविष्य के लिए भी सुनिश्चित महसूस करती हैं। महतारी वंदन योजना न केवल वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार की खुशहाली सुनिश्चित करने में भी मदद कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : मातिनदाई बहुउद्देशीय सहकारी समिति झिनपुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): मातिनदाई  बहुउद्देशीय   सहकारी समिति मर्यादित झिनपुरी पंजीयन...

                              KORBA : माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर 1 मई को होगी भव्य हसदेव आरती

                              नमामि हसदेव सेवा समिति ने शहरवासियों से की सपरिवार...

                              Related Articles

                              Popular Categories