रायपुर : सिद्धबाबा जलाशय एवं टोहेमेटा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 8.54 करोड़ रुपए स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले की दो सिंचाई योजना के लिए 8 करोड़ 54 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-छुरा की सिद्धबाबा जलाशय का निर्माण (जीर्णोद्धार) कार्य के लिए 4 करोड़ 98 लाख 35 हजार रुपये स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत 350 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तरह से विकासखण्ड-मैनपुर की टोहेमेटा में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 56 लाख 36 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के निर्माण से निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 55 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्य कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              KORBA : बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी – कलेक्टर

                              विभागों के निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र...

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : कुदरगढ़ में अंतिम शिविर संपन्न

                              ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories