CG NEWS: रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड किया, घर के अंदर फांसी पर लटकती मिली लाश, हरियाणा के रहने वाले थे, दूसरे कमरे में दोनों बच्चे सो रहे थे, पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं; जांच में जुटी पुलिस

            RAIPUR: रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक, विपुल यादव (39) ने पुरैना विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर-79 में घर के कमरे में फांसी लगा ली।

            विपुल हरियाणा के रहने वाले थे और रायपुर में तैनात थे। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्व भी संभाल रहे थे। सुबह उनके घर में बेडरूम में उनका शव पंखे से लटका मिला। सबसे पहले घर की मेड ने देखा और पुलिस को सूचना दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

            उस समय दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। दोनों की 2014 में लव मैरिज हुई थी। पत्नी पहले एयरफोर्स में काम करती थीं और फिलहाल आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। शुरुआती तौर पर पत्नी से विवाद में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

            पहले ये तस्वीरें देखिए…

            विधायक कॉलोनी के इसी मकान में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने फांसी लगाई है।

            विंग कमांडर विपुल यादव और उनकी पत्नी की फोटो।

            विंग कमांडर विपुल यादव और उनकी पत्नी की फोटो।

            विंग कमांडर विपुल यादव की लाश घर से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

            विंग कमांडर विपुल यादव की लाश घर से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

            वजह अभी तक स्पष्ट नहीं

            पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

            विंग कमांडर के मकान के बाहर सुरक्षाबल तैनात है।

            विंग कमांडर के मकान के बाहर सुरक्षाबल तैनात है।

            पीएम रिपोर्ट का इंतजार

            पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: ’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

                          महतारी वंदन योजना से सास-बहू को मिल रहा आर्थिक...

                          कोरबा: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में BALCO के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

                          पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार...

                          Related Articles

                          Popular Categories