Sports Desk: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने रैंकिंग जारी की, टॉप-10 बैटर्स में 4 भारतीय शामिल, अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 पर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण नंबर-2 पर खिसके, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद बॉलर्स में टॉप पर आए

          Sports Desk: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें सबसे ज्यादा बदलाव टी-20 रैंकिंग में हुए हैं। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टी20 के बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-2 पोजिशन पर हैं।

          अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाया था। ईशान किशन 871 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए। ईशान ने दो स्थान की छलांग लगाई।

          8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के अंतर से हराया और अपना टाइटल डिफेंड किया था। टीम इंडिया ने तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था।

          टीम इंडिया ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है।

          टीम इंडिया ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है।

          टॉप-10 बैटर्स में 4 भारतीय शामिल

          टॉप-10 टी-20 बैटर्स की लिस्ट में 4 भारतीय शामिल हैं। इनमें अभिषेक नंबर-1, ईशान नंबर-2, तिलक वर्मा नंबर-7 और सूर्यकुमार यादव नंबर-9 पर हैं। तिलक वर्मा को एक और सूर्या को दो स्थान का नुकसान हुआ है।

          न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के जैकब बेथेल 17 स्थान ऊपर आकर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

          वरुण नंबर-2 पर आए, राशिद बॉलर्स में टॉप पर आए

          गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान 753 अंक के साथ नंबर-1 बन गए हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती 740 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

          जसप्रीत बुमराह एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वरुण और बुमराह 14-14 विकेट लेकर टी-20 वर्ल्ड कप के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं।

          अक्षर पटेल 17वें, हार्दिक पंड्या 46वें और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे स्थान पर हैं।

          ऑलराउंडर्स में पंड्या दूसरे नंबर पर

          ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले और भारत के हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इस सप्ताह करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। वहीं भारत के शिवम दुबे दो स्थान गिरकर 11वें स्थान पर आ गए हैं।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories