BIG NEWS: मौत की अफवाह के बीच कॉफी पीते दिखे नेतन्याहू, जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार, फेक न्यूज फैलाने का आरोप

              तेल अवीव/तेहरान: इजराइल-ईरान जंग के बीच UAE ने 35 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इनमें 19 भारतीय शामिल हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इन पर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप है।

              UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्स ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी के बाद यह कार्रवाई की गई, ताकि झूठी खबरों से फैलने वाली अफवाह और अशांति को रोका जा सके।

              वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे यरुशलम के एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीते नजर आ रहे हैं।

              वीडियो में वे मजाक में कहते हैं, “क्या आप मेरी उंगलियां गिनना चाहते हैं?” दरअसल 13 मार्च के एक वीडियो में कुछ लोगों ने उनके हाथ में 6 उंगलियां दिखने की बात कही थी। इसके बाद कई यूजर्स ने उस वीडियो को AI और डीपफेक बताकर उनकी मौत की अफवाह फैलानी शुरू कर दी थी।

              नेतन्याहू ने 13 मार्च को भाषण दिया था, इसमें उनकी 6 उंगलियां दिख रहीं थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी नेतन्याहू की मौत हो गई है।

              नेतन्याहू ने आज जारी वीडियो में अपने हाथ की 5 उंगलियां दिखाईं।

              नेतन्याहू ने आज जारी वीडियो में अपने हाथ की 5 उंगलियां दिखाईं।

              ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक

              ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है।

              अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

              इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

              ईरान के इस्फहान पर रविवार को इजराइल और अमेरिका के हमले में 15 लोगों की मौत हो गई।

              ईरान के इस्फहान पर रविवार को इजराइल और अमेरिका के हमले में 15 लोगों की मौत हो गई।

              अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमले का फुटेज जारी किया।

              अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमले का फुटेज जारी किया।

              ईरान ने रविवार को मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल के कई ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन अटैक किया।

              ईरान ने रविवार को मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल के कई ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन अटैक किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन, जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत

                              नवागढ़ के ग्राम सरखों में लगा पहला शिविर, जनप्रतिनिधियों...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

                              जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित व...

                              रायपुर : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

                              132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलितरायपुर (BCC...

                              रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा

                              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              Related Articles

                              Popular Categories