राजस्थान: जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे पर एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, भीषण आग लगी, सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर जान बचाई

              सांचौर (जालोर): राजस्थान के जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर एथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई।

              टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि उसके साथ बैठा भाई समय रहते कूद गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।

              जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

              देखिए हादसे से जुड़े 4 PHOTOS….

              टैंकर में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक समय रहते बाहर निकल गया। उसकी जान बच गई।

              हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

              हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

              नेशनल हाईवे पर करीब 200 मीटर एरिया में आग लग गई। इसके कारण एक साइड का ट्रैफिक रोक दिया गया।

              नेशनल हाईवे पर करीब 200 मीटर एरिया में आग लग गई। इसके कारण एक साइड का ट्रैफिक रोक दिया गया।

              हादसे की सूचना पर सांचौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।

              हादसे की सूचना पर सांचौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।

              टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था

              चितलवाना थाने के ASI मोहनलाल ने बताया- गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसे में बाड़मेर के गुड़ामालानी के मोखावा निवासी ड्राइवर सुखराम (34) पुत्र देदाराम मेघवाल की मौत हो गई।

              सुखराम के बुआ के बेटे नरसीराम (26) पुत्र जोधाराम मेघवाल समय रहते टैंकर से कूद गया और उसकी जान बच गई। नरसीराम को सिंवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया।

              टैंकर में भरा था एथेनॉल

              बाड़मेर के आथेथला निवासी बाबूराम मेघवाल ने बताया- ये टैंकर मुरलीधर कंपनी (जामनगर) का है। टैंकर भंटिडा (पंजाब) से कांडला (गुजरात) जा रहा था। इसमें एथेनॉल भरा था। मैं भी इसी कंपनी में काम करता हूं। नरसीराम और सुखराम मेरे रिश्तेदार है। भंटिडा से एक अन्य ड्राइवर भी टैंकर में था, जो गुड़ामालानी उतर गया था।

              घायल बोला- टैंकर में क्या था, मुझे नहीं पता

              घायल नरसीराम ने बताया- मैं मामा के बेटे सुखराम के साथ गुड़ामालानी से टैंकर में बैठा था। इस दौरान सिवाड़ा के पास गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे मैं बाहर निकल गया, लेकिन सुखराम गाड़ी में फंस गया। टैंकर में क्या था, मुझे पता नहीं है।

              टैंकर में लगी आग में ड्राइवर की बॉडी पूरी तरह जल गई।

              टैंकर में लगी आग में ड्राइवर की बॉडी पूरी तरह जल गई।

              टायर फटने जैसी आवाज आई और टैंकर पलटा

              प्रत्यक्षदर्शी जीवाराम मेघवाल ने बताया- जहां पर हादसा हुआ, उसके पास ही मेरा खेत है। जब मैं खेत में काम कर रहा था, तभी टायर फटने जैसी आवाज आई। देखा कि एक टैंकर का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और सर्विस रोड की तरफ पलट गया।

              टैंकर का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर टिक गया। इसी दौरान तेल का रिसाव होने लगा। ओवरब्रिज की ढलान के कारण तेल नीचे तक चला गया और आग फैल गई। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद गुड़ामालानी से एक निजी कंपनी की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर की सरपंच जयंती कश्यप दिल्ली में हुई सम्मानित

                              जयंती के सशक्त नेतृत्व से बदली गांव की तस्वीररायपुर...

                              रायपुर : नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी

                              पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को मिलेगी...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से संवर रहा जीवन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों...

                              Related Articles

                              Popular Categories