BIG NEWS: नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अभी मैं जिंदा हूं और ये जंग हम जीत रहे हैं, ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया, हमले का वीडियो जारी किया

              तेल अवीव/तेहरान: जंग के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया। IRGC ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जेट को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।

              वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्वीकार किया कि एक F-35 जेट को ईरान के ऊपर मिशन के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को मिडिल-ईस्ट के किसी देश में उतारा गया है।

              CNN की रिपोर्ट के मुताबिक कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के मुताबिक, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है और पायलट सुरक्षित है। घटना की जांच जारी है। हालांकि अमेरिका ने सीधे तौर पर ईरानी हमले की पुष्टि नहीं की है।

              रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार हो सकता है जब इस जंग के दौरान ईरान ने किसी अमेरिकी सैन्य विमान को निशाना बनाया हो। F-35 दुनिया के सबसे एडवांस लड़ाकू विमानों में गिना जाता है और इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक होती है।

              उधर, इजराइली पीएम नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि अभी मैं जिंदा हूं और ये जंग हम जीत रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने 20 दिनों के युद्ध में सफलता हासिल की है।

              इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

              इजराइल ने बुधवार को ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया।

              इजराइल ने बुधवार को ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया।

              कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल इलाके में बुधवार रात ईरानी हमले के बाद आग लग गई।

              कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल इलाके में बुधवार रात ईरानी हमले के बाद आग लग गई।

              ईरान ने बुधवार रात इजराइल पर कई क्लस्टर बम से अटैक किया।

              ईरान ने बुधवार रात इजराइल पर कई क्लस्टर बम से अटैक किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा

                              रायपुर (डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, उप संचालक- BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : गजमार पहाड़ मंदिर बनेगा रायगढ़ का नया धार्मिक पर्यटन आकर्षण

                              51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा स्थापना हेतु...

                              Related Articles

                              Popular Categories