BIG NEWS: ईरानी अफसर की मौत, इजराइल को धमकी देने के कुछ घंटे बाद एयरस्ट्राइक में मारे गए, कहा था- नेतन्याहू के लिए सरप्राइज तैयार है

          तेल अवीव/तेहरान: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी की शुक्रवार को हवाई हमले में मौत हो गई। IRGC ने एक बयान जारी कर उनकी मौत की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैनी को हालिया हमले में निशाना बनाया गया।

          नैनी ने अपने आखिरी बयान में कहा था कि इजराइल और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए ‘सरप्राइज’ तैयार है। उन्होंने दावा किया था कि ईरान की मिसाइल क्षमता अपने चरम पर है और दुश्मन को जल्द ही इसका असर देखने को मिलेगा।

          नैनी ने यह भी कहा था कि युद्ध के बावजूद ईरान लगातार मिसाइल उत्पादन कर रहा है और उसके पास पर्याप्त भंडार मौजूद है। लेकिन उनका यह बयान सामने आने के कुछ ही घंटों बाद IRGC ने पुष्टि की कि नैनी अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए।

          ईरान ने इस हमले को ‘कायराना’ करार देते हुए कहा कि यह उसके शीर्ष सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा है।

          ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…

          इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे।

          इजराइल की एक सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप ने शुक्रवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से की ओर गोले दागे।

          ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।

          ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।

          ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई हवाई हमले किए।

          ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई हवाई हमले किए।

          कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर गुरुवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान भीषण आग लग गई।

          कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर गुरुवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान भीषण आग लग गई।

          इजराइल ने बुधवार को ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था।

          इजराइल ने बुधवार को ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था।



                    Hot this week

                    रायपुर : बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का होगा कायाकल्प

                    एनएमडीसी नगरनार और जगदलपुर नगर निगम के बीच हुआ...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    रायपुर : नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार

                    ड्रोन दीदी बनकर महिलाएं भर रही सफलता की नई...

                    रायपुर : बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

                    ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति...

                    Related Articles

                    Popular Categories