BIG NEWS: रेमंड ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया के साथ मालदीव में हादसा, स्पीडबोट पलटने से घायल हुए, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया; घटना के बाद से 2 भारतीय अभी भी लापता

              नई दिल्ली: रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहां वे फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उनके प्रवक्ता ने कहा कि सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

              उनके साथ बोट पर सवार भारत के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह और उनके एक अन्य दोस्त अब भी लापता हैं। स्थानीय प्रशासन को अंदेशा है कि लंबा समय बीत जाने के कारण उनकी जान जा सकती है। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे मालदीव के फेलिधू एटोल के पास हुई।

              कोस्ट गार्ड के मुताबिक, हादसा तट से करीब 2 नॉटिकल मील दूर हुआ। स्पीडबोट पर एक कैप्टन और गौतम सिंघानिया समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें 5 भारतीय, एक ब्रिटिश और एक रूसी नागरिक शामिल थे। रेस्क्यू टीम लापता भारतियों को खोजने की कोशिश कर रही है।

              गौतम सिंघानिया रेमंड और पार्क एवेन्यू कंपनी के मालिक हैं। ये बिजनेस उनके पिता विजयपत सिंघानिया ने शुरू किए थे।

              गौतम सिंघानिया रेमंड और पार्क एवेन्यू कंपनी के मालिक हैं। ये बिजनेस उनके पिता विजयपत सिंघानिया ने शुरू किए थे।

              इंडियन नेशनल रैली में 5 बार के चैंपियन रहे हैं हरि सिंह

              गौतम सिंघानिया और हरि सिंह दोनों एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं। सिंघानिया खुद एक प्रोफेशनल रेसर हैं। हरि सिंह, गौतम सिंघानिया के भी बेहद करीबी दोस्त और उनके मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सलाहकार रहे हैं।

              हरि सिंह को देश के सबसे सफल रैली ड्राइवरों में गिना जाता है। ‘द फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर हरि सिंह 1990 के दशक में 5 बार इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप जीत चुके हैं और उन्होंने पहली एशिया जोन रैली चैंपियनशिप भी अपने नाम की है।

              कई इंटरनेशनल रैली इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, उन्हें जेके टायर मोटरस्पोर्ट के हेड ऑफ ऑपरेशंस के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ चीफ इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी काम किया है।

              हरि सिंह कई रैली रेस जीत चुके हैं। यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर टाइम बेस्ड पॉइंट-टू-पॉइंट कार रेस होती है।

              हरि सिंह कई रैली रेस जीत चुके हैं। यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर टाइम बेस्ड पॉइंट-टू-पॉइंट कार रेस होती है।

              मालदीव का द्वीप है फेलिधू जिसके पास हादसा हुआ

              वी. फेलिधू मालदीव के वावु एटोल का प्रशासनिक केंद्र और एक खूबसूरत द्वीप है। यह राजधानी माले से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। द्वीप पर बुनियादी सुविधाएं, जैसे स्थानीय दुकानें, कुछ गेस्ट हाउस और एक बंदरगाह उपलब्ध हैं।

              पर्यटन के लिहाज से यह द्वीप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के शौकीनों के लिए एक पसंदीदा स्थान है, क्योंकि इसके आस-पास का समुद्री जीवन बहुत समृद्ध है। यहाँ के ‘फेलिधू कंदु’ (चैनल डाइविंग स्पॉट) में शार्क, रे और रंग-बिरंगी मछलियों को देखना एक आम बात है।

              फेलिधू मालदीव के वावु एटोल का प्रशासनिक केंद्र और एक खूबसूरत द्वीप है। ये हादसा तट से करीब 2 नॉटकल माइल्स दूर हुआ।

              फेलिधू मालदीव के वावु एटोल का प्रशासनिक केंद्र और एक खूबसूरत द्वीप है। ये हादसा तट से करीब 2 नॉटकल माइल्स दूर हुआ।

              सिंघानिया के क्लॉथ, रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस

              गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है।

              • गौतम बचपन से ही कारों के लिए क्रेजी रहे हैं। इसी बात को समझते हुए उनके पिता ने उनके 18वें जन्मदिन पर उन्हें Premier Padmini 1100 कार गिफ्ट की थी।
              • गौतम सिंघानिया के पास टेस्ला मॉडल एक्स, लेम्बोर्गिनी, लोटस एलिस कन्वर्टिबल, निसान स्काईलाइन जीटीआर, फेरारी 458 इटालिया और ऑडी Q7 सहित कई कारें हैं।
              • 1999 में गौतम सिंघानिया ने नवाज से शादी की थी। इससे पहले 8 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। नवाज के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे।
              • 2005 में गौतम सिंघानिया ने मुंबई के बांद्रा में ‘पॉइजन’ नाम से एक नाइट क्लब खोला था। वहीं, महाराष्ट्र के अलीबाग में गौतम का एक फार्म हाउस भी है।
              • गौतम सिंघानिया पर उनके पिता और कंपनी के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया ने मुंबई स्थित अपने घर JK हाउस से से निकालने का आरोप लगाया था।
              गौतम सिंघानिया और पिता विजयपत सिंघानिया। 2015-16 के आसपास गौतम सिंघानिया को उनके पिता ने कारोबार की पूरी कमान सौंप दी थी।

              गौतम सिंघानिया और पिता विजयपत सिंघानिया। 2015-16 के आसपास गौतम सिंघानिया को उनके पिता ने कारोबार की पूरी कमान सौंप दी थी।

              अब गौतम सिंघानिया की कंपनी रेमंड के बारे में जानें…

              रेमंड भारत का एक भरोसेमंद मेंस वियर ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1925 में ठाणे से हुई थी। पहले यह मिल सेना के लिए वर्दी बनाती थी, लेकिन बाद में इसे आम लोगों तक पहुंचाया गया।

              विजयपत सिंघानिया के समय कंपनी ने तेजी से तरक्की की और छोटे शहरों तक अपने शोरूम खोले। गौतम सिंघानिया ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी को मॉडर्न बनाया।

              उन्होंने नए फैब्रिक, डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काम किया, जिससे रेमंड की पहचान और मजबूत हुई। आज कंपनी देश के साथ-साथ विदेशों में भी कारोबार कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories