उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, तेज धमाके के बाद बिल्डिंग ढही, मलबे में 20 मजदूर दबे, 4 की मौत, घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल

              उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है।

              मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है।

              प्रशासन 7 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है,

              पहले अमोनिया गैस स्टोरेज टैंक में विस्फोट हुआ। इससे आरसीसी पिलर स्ट्रक्चर ढह गया। फिर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

              अमोनिया गैस की बदबू करीब 1 किलोमीटर तक फैल चुकी है। ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। घटना को लेकर लोग गुस्से में हैं। पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

              हादसे की तस्वीरें देखिए-

              हादसे में एक बच्चा घायल हो गया। पुलिसवाले उसे गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक ले गए।

              हादसे में एक बच्चा घायल हो गया। पुलिसवाले उसे गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक ले गए।

              हादसे के बाद आसपास के 200 से ज्यादा लोग जुट गए।

              हादसे के बाद आसपास के 200 से ज्यादा लोग जुट गए।

              घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग एक घायल युवक को गोद में उठाकर ले गए।

              घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग एक घायल युवक को गोद में उठाकर ले गए।

              कोल्ड स्टोरेज करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

              कोल्ड स्टोरेज करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

              कोल्ड स्टोरेज 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बना

              आदर्श कोल्ड स्टोरेज नाम से यह बिल्डिंग हादसा फाफामऊ इलाके में थी। इसके मालिक सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद है। 27 साल पुराना कोल्ड स्टोरेज करीब 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बना है। इसमें तीन बिल्डिंग हैं। करीब 1500 स्क्वायर फीट एक बिल्डिंग ढही है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

              पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर और अंसार अहमद के परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में लिया है। सीएम योगी ने मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने घटना पर दुख जाहिर किया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories