कोरबा: कटघोरा में कांग्रेसी पार्षद के बेटा-बेटी के साथ सड़क हादसा, तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

              कोरबा: जिले के कटघोरा में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। तहसील चौक पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

              घायलों की पहचान कुसमुंडा की कांग्रेसी पार्षद गीता गवेल के बेटे और बेटी के रूप में हुई है। उन्हें कटघोरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

              बताया जा रहा है कि भाई-बहन किसी काम से कटघोरा गए हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बाइक बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

              एंबुलेंस में मरीज सवार था, जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा डैमेज हो गया, हालांकि मरीज को कोई चोट नहीं आई है।

              कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एंबुलेंस जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील चौक पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने की मुलाकात

                              चित्रकोट में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर जोररायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories