रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी

              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश की हर बूंद के साथ चिंता में डूब जाने वाली उर्मिला बाई आज अपने पक्के घर की छत के नीचे सुकून की जिंदगी जी रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत भोड़नामाठ की निवासी उर्मिला बाई इस योजना से लाभान्वित हुईं। पहले उनका परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश में पानी टपकना और दीवारों का कमजोर होना आम बात थी। आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर बनवाना उनके लिए सपना ही था। मजदूरी और खेती से गुजर-बसर करने वाले इस परिवार को जब पात्रता सूची में अपना नाम मिला, तो उम्मीद जगी। प्रशासनिक मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग से उनका घर समय पर बनकर तैयार हुआ। अब उर्मिला बाई अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। बच्चों को बेहतर वातावरण मिला है और परिवार में आत्मविश्वास बढ़ा है। उर्मिला बाई ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सरगुजा ओलम्पिक 2026 : तीन दिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन

                              भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन...

                              रायपुर : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से कृषि शिक्षा और अनुसंधान में आएगा बड़ा बदलाव

                              कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग...

                              Related Articles

                              Popular Categories