KORBA : रैम्प योजनान्तर्गत उद्योग एवं बैंकर्स बैठक संपन्न

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत जिले के उद्योगों एवं बैंकर्स की  बैठक का आयोजन  कावेरी होटल डीडीएम स्कूल रोड, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति 2025-30 के तहत उपलब्ध विभिन्न सब्सिडी एवं आर्थिक सहायता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित बैंकों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान योजनाओं की प्रगति को लेकर विभिन्न बैंकों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यूको बैंक कोरबा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक, लीड बैंक अधिकारी, उद्योगपति तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories