BIG NEWS: ईरान का दावा- अमेरिकी जंगी जहाज एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला किया, अब्राहम लिंकन को इलाका छोड़कर पोजिशन बदलनी पड़ी, कहा- रेंज में आया तो और हमले करेंगे

              तेल अवीव/तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के जंगी जहाज एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल हमला किया, जिसके बाद उसे इलाका छोड़कर पोजिशन बदलनी पड़ी।

              ईरानी सेना के मुताबिक, नौसेना ने कादेर क्रूज मिसाइलों से कैरियर को निशाना बनाया। इस हमले के बाद अमेरिकी बेड़े को अपनी स्थिति बदलनी पड़ी।

              ईरानी नौसेना प्रमुख शहराम ईरानी ने कहा कि अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे ही यह बेड़ा मिसाइल रेंज में आएगा, उस पर और भी शक्तिशाली हमले किए जाएंगे।

              हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है और अमेरिका की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

              ईरान में हमलों का असर…

              अब तक करीब 1,500 लोगों की मौत, 18,551 घायल।

              मरने वालों में 8 महीने के बच्चे से लेकर 88 साल तक के बुजुर्ग।

              जंग में अब तक करीब 200 महिलाओं की मौत हुई।

              28 फरवरी को स्कूल पर हमले में 168 बच्चों की मौत हुई।

              जंग में 55 हेल्थ वर्कर्स घायल, जिनमें 11 की मौत।

              ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

              इराक के एक होटल पर मंगलवार रात ड्रोन हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल की जिस मंजिल को निशाना बनाया गया वहां अमेरिकी कर्मचारी ठहरे हुए थे।

              इराक के एक होटल पर मंगलवार रात ड्रोन हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल की जिस मंजिल को निशाना बनाया गया वहां अमेरिकी कर्मचारी ठहरे हुए थे।

              ईरानी ने मंगलवार को इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर मिसाइल हमला किया, जिससे कई कार के परखच्चे उड़ गए।

              ईरानी ने मंगलवार को इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर मिसाइल हमला किया, जिससे कई कार के परखच्चे उड़ गए।

              ईरान ने मंगलवार को इजराइल और अमेरिकी ठिकानों को टारगेट करके मिसाइल दागीं।

              ईरान ने मंगलवार को इजराइल और अमेरिकी ठिकानों को टारगेट करके मिसाइल दागीं।


                              Hot this week

                              रायपुर : कमल विहार में 259 रो-हाऊस परियोजना को मिली नई रफ्तार

                              जून 2026 तक 259 मकानों का निर्माण चरणबद्ध रूप...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तत्परता से मटासी गांव में लौटी रोशनी

                              ट्रांसफार्मर बदलते ही बहाल हुई बिजली और पेयजल व्यवस्था,...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              जनसमस्या निवारण शिविर में मिली आटा चक्की, आजीविका को...

                              Related Articles

                              Popular Categories