Stock Market Today: सेंसेक्स 1205 अंक चढ़कर 75,273 पर बंद, निफ्टी में भी 394 अंक की तेजी रही, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

              मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 25 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63%) की तेजी के साथ 75,273 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 394 अंक (1.72%) की तेजी रही, ये 23,306 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में बढ़त रही। आज ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG शेयर ज्यादा चढ़े।

              बाजार में तेजी के 3 मुख्य कारण

              1. मिडिल ईस्ट का तनाव खत्म होने के संकेत: अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत की खबरों से बाजार में रौनक है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बन गई है।
              2. ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों का असर: दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी बड़े एशियाई बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में रहे।
              3. कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के नीचे गिरीं: मिडिल ईस्ट संकट को सुलझाने के लिए अमेरिका की कूटनीतिक कोशिशों के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5% से ज्यादा की भारी गिरावट आई है। अब यह 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया है।

              एशियाई बाजार में भी तेजी

              • जापान का निक्केई इंडेक्स 2.87% चढ़कर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ।
              • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.59% चढ़कर 5,642 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.09% चढ़कर 25,335 पर बंद हुआ।
              • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.30% चढ़कर 3,931 पर बंद हुआ।

              अमेरिकी बाजार में 24 मार्च को तेजी रही

              • डाउ जोन्स 62 अंक (0.16%) गिरकर 46,124 के स्तर पर बंद हुआ।
              • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.84% चढ़कर 21,761 पर बंद हुआ।
              • S&P 500 इंडेक्स 24 अंक (0.37%) चढ़कर 6,556 पर बंद हुआ।

              क्रूड की कीमतें 5% गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल आया

              आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड आज 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतो में 7% की तेजी है, ये 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

              कल बाजार में रही थी तेजी

              इससे पहले कल यानी 24 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1372 अंक (1.89%) की तेजी के साथ 74,068 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.78%) की तेजी है, ये 22,912 पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories