नेपाल: बालेन शाह कल ले सकते हैं PM पद की शपथ, नए सांसदों ने शपथ ली

          काठमांडू: नेपाल में नई संसद की शुरुआत हो गई है। काठमांडू के सिंह दरबार स्थित अस्थायी संसद भवन में गुरुवार को नवनिर्वाचित सांसदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही देश में नई विधायी अवधि की औपचारिक शुरुआत हो गई।

          सबसे सीनियर सांसद अर्जुन नरसिंह केसी ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। संसद सचिवालय के अनुसार, 63 सांसदों ने अपनी मातृभाषा में शपथ ली। इस दौरान सांसद पारंपरिक और क्षेत्रीय वेशभूषा में नजर आए।

          इधर, राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी ने बालेन शाह को संसदीय दल का नेता चुना है। यह फैसला पार्टी की केंद्रीय समिति और संसदीय दल की संयुक्त बैठक में लिया गया।

          बालेन शाह के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद उनके शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। इससे नेपाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories