नई दिल्ली: लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी शब्बीर दिल्ली में अरेस्ट, दिल्ली-तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हुआ था

              नई दिल्ली: दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा (Let) से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

              पुलिस के मुताबिक, शब्बीर दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करने की तैयारी में था। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर ऑपरेट हो रहा था।

              साल 2007 में भी दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के आरोपों में लोन को गिरफ्तार किया था। 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था।

              26 मार्च को शब्बीर अहमद लोन से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

              26 मार्च को शब्बीर अहमद लोन से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

              26 मार्च: कश्मीर में लोन के 10 ठिकानों पर छापेमारी

              काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने 26 मार्च को शब्बीर के आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए कश्मीर के तीन जिलों, गांदरबल, शोपियां और श्रीनगर के 10 ठिकानों पर रेड मारी थी।

              CIK के मुताबिक, इस मामले के तार एक ट्रांजैक्शनल नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं, जिसमें मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां 2 महीनों से शब्बीर की गतिविधियों पर नजर रखे थीं।

              काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ करीब 10 घंटे तलाशी ली थी।

              काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ करीब 10 घंटे तलाशी ली थी।

              मॉड्यूल का खुलासा दिल्ली मेट्रो में लगे देश विरोधी पोस्टर से हुआ

              • इस मॉड्यूल का खुलासा 7 फरवरी को दिल्ली में लगे देश विरोधी पोस्टर से हुआ। दिल्ली स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया था कि कुछ लोगों ने कश्मीरी गेट बस अड्डा और मेट्रो स्टेशन के पास ‘फ्री कश्मीर’ के देशविरोधी पोस्टर लगा दिए। CISF के जवानों ने इनको देखकर मेट्रो पुलिस को खबर दी। मेट्रो पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
              • जांच के दौरान पोस्टर लगाने वाले 2 आरोपियों के आने-जाने के रूट का मेट्रो पुलिस ने पता लगा लिया। पोस्टर लगाने के बाद दोनों कोलकाता भाग गए थे। बाद में 13 फरवरी को केस को स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर दिया गया। टीम कोलकाता पहुंची। वहां लोकल पुलिस के सहयोग से सेल ने उमर फारूक और रबि-उल-इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया।
              • पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कबूल लिया किया कि इन लोगों ने बांग्लादेश में बैठे लश्कर के हैंडलर शब्बीर अहमद लोन के इशारे पर पोस्टर लगाए थे।
              • इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 9 दिनों तक कोलकाता और तमिलनाडु में छापेमारी कर एक बांग्लादेशी समेत कुल 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
              • दिल्ली पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों पर आतंकियों की मदद के लिए शहरों की रेकी का आरोप है। सभी को ट्रेन से दिल्ली लाया गया।

                              Hot this week

                              रायपुर : फेटैलिटी कम करने में रोड साइनेज जरूरी – प्रदीप कुमार लाल

                              सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories