रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

          रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK), जो वर्तमान में श्याम प्लाजा, यूनिट-5, दूसरी मंजिल, पुराने बस स्टैंड के सामने, पंडरी, रायपुर (पिन: 492003) में स्थित है, को नए पते पर स्थानांतरित किया जा रहा है। नया पासपोर्ट सेवा केंद्र अब वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर (पिन: 492001), छत्तीसगढ़ में संचालित होगा। नया पासपोर्ट सेवा केंद्र 06 अप्रैल 2026 से कार्य करना प्रारंभ करेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रायपुर ने बताया कि वे सभी आवेदक जिन्होंने 06 अप्रैल 2026 या उसके बाद की तिथि के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र, रायपुर में अपॉइंटमेंट निर्धारित की है, उनसे अनुरोध है कि वे अपनी आवेदन की रसीद में उल्लिखित तिथि एवं समय के अनुसार नए पते (वन हाई स्ट्रीट, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर) पर उपस्थित हों, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



                    Hot this week

                    रायपुर : ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य-संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या

                    शास्त्रीय गायन, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने...

                    रायपुर : ‘विरासत का प्रवाह’ राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

                    विरासत संरक्षण में नैतिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समुदाय की...

                    रायपुर : जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

                    कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे...

                    Related Articles

                    Popular Categories